Breaking News in Primes

एक माह के लिए लगेगा शादियों पर विराम मार्च के मुहूर्तों में से पांच का समय रात के लिए पांच

0 146

एक माह के लिए लगेगा शादियों पर विराम मार्च के मुहूर्तों में से पांच का समय रात के लिए पांच

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

आयोजन दिन में हो सकेंगे,मार्च महीने में सिर्फ 5 दिन ही बज सकेंगी शहनाई।आगामी 15 मार्च से लग जाएगा खरमास

रायसेन।शादी की शहनाई पर एक महीने के लिए ब्रेक लग जाएगा।मार्च महीने में शादियों के सिर्फ 5 शुभ मुहूर्त हैं।

रात में विवाह के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त

दो मार्च शनिवार को विवाह मुहूर्त रात 8.24 बजे से तीन मार्च की सुबह 6.44 बजे तक रहेगा। स्वतीव विशाखा नक्षत्र रहेंगे। चार मार्च को रात 10.16 बजे से 5 मार्च सुबह 6.42 बजे तक रहेगा। ज्येष्ठा व मूल नक्षत्र रहेंगे। छह को दोपहर 2.52 बजे से 7 मार्च सुबह 6.40 बजे तक रहेगा। पूर्वाषाढा व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। दस को रात 1.55 बजे से 11 मार्च की शाम 6.35 बजे तक है। पूर्व व उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। 11 को सुबह 6.35 से 12 मार्च की सुबह 6.34 बजे Kतक रहेगा। उत्तर भाद्रपद व रेवती नक्षत्र रहेंगे।

इन मुहूर्त पर दिन में ही आयोजन

एक मार्च, शुक्रवार को विवाह मुहूर्त 6.46 बजे से दोपहर 12.48 बजे तक रहेगा। स्वतीव विशाखा नक्षत्र रहेंगे। तीन मार्च को सुबह 6.44 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक रहेगा। अनुराधा व ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। पांच को सुबह 6.42 बजे से दोपहर 2.9 बजे तक है। पूर्वाषाढा व मूल नक्षत्र रहेंगे। 7 मार्च को सुबह 6.40 से सुबह 8.24 बजे तक है। उत्तराषाढ़ा व श्रवण नक्षत्र रहेंगे। इसके बाद 12 को सुबह 6.34 बजे से दोपहर 3.08 बजे तक रहेगा। उत्तर भाद्रपद व रेवती नक्षत्र रहेंगे।

विवाह समारोह 15 जनवरी से आरम्भ होने के बाद इन पर एक बार फिर 15 मार्च को एक माह के लिए विराम लग जाएगा।वैसे भी इस दिन से खरमास लगेगा जो 15 अप्रेल को समाप्त होगा। इस बीच 1 से 15 मार्च के बीच विवाह के लिए केवल 10 मुहूर्त ही प्राप्त हो रहे हैं उनमें भी रात के मुहूर्त पांच ही हैं। ज्योतिषाचार्य पण्डित ओम प्रकाश शुक्ला राजेश व्यास देवनगर के अनुसार कुछ विशेष नक्षत्रों में विवाह शुभ होते हैं। रोहिणी उत्तरा फाल्गुनी पूर्वा फाल्गुनी स्वाति मघा अनुराधा मूल रेवती श्रवण धनिष्ठा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!