Breaking News in Primes

तीन नवीन कानूनों एवं महिला सुरक्षा के संबंध में गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर लगाई गई

0 98

तीन नवीन कानूनों एवं महिला सुरक्षा के संबंध में गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर लगाई गई

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

मध्य प्रदेश जिला रायसेन

 

प्रदर्शनी

कलेक्टर एसपी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

 

 

रायसेन 26 जनवरी 2024

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा झण्डावंदन किया गया और परेड की सलामी ली गई। समारोह स्थल पर जनसम्पर्क विभाग और पुलिस विभाग द्वारा तीन नये कानून (भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) एवं महिला सुरक्षा के संबंध में प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि इन कानूनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मानवाधिकारों एवं महिलाओं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पीड़ित केन्द्रित न्याय तंत्र स्थापित करना जटिल प्रक्रियाओं के सरलीकरण से आपराधिक न्याय प्रणाली को और सुगम बनाना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, एसडीएम मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। समारोह में आए नागरिकों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!