Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश लोकायुक्त में सालों से लंबित पड़े मामले पर नहीं हो रही कोई जांच !

0 444

मध्य प्रदेश लोकायुक्त में सालों से लंबित पड़े मामले पर नहीं हो रही कोई जांच !

 

एक अधिकारी के साले साहब बांधवगढ़ में बनवा रहे करोड़ों का रिसोर्ट

 

मनीष कुमार राठौर / 8109571743

 

भोपाल । मध्य प्रदेश में रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामले बढ़ने पर लोकायुक्त के द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार या शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाती है, परंतु उन अधिकारी कर्मचारियों पर उसके बाद क्या कार्यवाही हुई यह जानकारी आम जनता तक बहुत कम ही पहुंच पाति है । इसलिए जब भी आप देखेंगे कि रिश्वत लेते वक्त गिरफ्तार व्यक्ति बाद में वापस फील्ड पर काम करने पहुंच जाता है, आपको जानकर हैरानी होगी कि लोकायुक्त में ऐसे अनगिनत मामले लंबित पड़े हुए हैं जिनकी जांच सालों से चली आ रही है परंतु उनकी जांच आज तक पूरी नहीं हुई है । आपको जानकर हैरानी होगी कि सरकार की सबसे विश्वसनीय जांच एजेंसी लोकायुक्त में बड़े-बड़े मामले धूल खा रहे हैं वहीं उन मामलों में गिरफ्तार और दोषी अधिकारी आज भी फील्ड पर जाकर काम संभाल रहे हैं जबकि फील्ड पर रहते हुए इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने जैसे कई मामले में केस दर्ज हुए है और जांच चल रही है परंतु कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक कई मामले लंबित पड़े हुए हैं ।

 

 

 

आखिर क्या कारण है कि लोकायुक्त विभाग में इस प्रकार के मामले धूल खा रहे हैं और जिन अधिकारियों को आज सलाखों के पीछे होना था वह अधिकारी फील्ड में उतरकर धड़ल्ले से भ्रष्टाचार कर रहे हैं जबकि लोकायुक्त के द्वारा जांच पूरी नहीं होने के कारण भी उनसे संबंधित विभाग कार्रवाई करने से परहेज करते हैं *जबकि प्राइम संदेश के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एक बड़ा रिसोर्ट साले साहब के इशारे पर बन रहा है* जिस पर कोई जांच नहीं बैठ सकती क्योंकि एक अधिकारी के ही रिश्तेदार है जो करोड़ों रुपए का रिसोर्ट बांधवगढ़ में बना रहे हैं । विश्वसनीय सूत्रों से मालूम चला है कि साले साहब पर कोई हाथ नहीं रख सकता क्योंकि यह एक बड़ी जांच एजेंसी में उनके जीजा अधिकारी है । जिसके कारण साले साहब अब खुलेआम क्षेत्र में कई अधिकारी कर्मचारियों को डराते हुए अपने काम निकल रहे हैं । इधर लोकायुक्त पुलिस रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ती है अधिकारियों को वहीं कुछ समय बाद छूट जाते हैं अधिकारी और ज्वाइन कर लेते हैं वही ड्यूटी ? *आपको बता दें कि प्राइम संदेश के सूत्रों ने बताया कि साले साहब लोकायुक्त में अपने जीजा के होने के नाम पर जो अधिकारी सही तरीके से कम कर रहे हैं उनको भी परेशान कर रहे हैं  । जिन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार और रिश्वत का नाम नहीं लिया है । क्या सरकार की जांच एजेंसियां लोकायुक्त आबकारी विभाग इसी तरह कार्य करते रहेंगे या नए मुख्यमंत्री मोहन यादव इस पर कुछ एक्शन लेंगे ?*

 

अगले अंक में देखिए ।

 

किस विभाग के अधिकारी के साले साहब बनवा रहे बांधवगढ़ में रिसोर्ट

 

जांच एजेंसी के अधिकारी के साले की सांठगांठ के किस्से कहानी प्राईम संदेश की जुबानी ?

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!