Breaking News in Primes

69 वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित”

0 374

“69 वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

दंतेवाड़ा (प्राईम संदेश) महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित कर दी गई है। इस संबंध में प्राईम संदेश को जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव वाई राजा राव ने कहा कि 69 वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 – 24 पुरुष एवं महिला वर्ग का आयोजन इस वर्ष भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं महाराष्ट्र बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में गढ़चिरौली महाराष्ट्र में दिनांक 6 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन पुरुष एवं महिला टीम की घोषणा आज कर दी गई है। पुरुष वर्ग की टीम इस प्रकार है। गौरव तिवारी (कप्तान) जो दुर्ग से, हितेश सिन्हा (गरियाबंद), मुरली सिंह राजपूत (महासमुंद), निखिल कनौजिया, दिनेश चेलिके, रामेंद्र यादव ये सभी दुर्ग से, एस राहुल, महेश कुमार, भूषण साहू भिलाई से एवं कोरबा से तुलसीराम, मैनेजर अशोक कुमार खातरकर, कोच नजीर खान भिलाई से है।

इसी तरह महिला वर्ग में वर्षा दुबे (कप्तान) जो की भलाई से है देवंतिका (कोरबा), गरिमा (बस्तर), क्षमा निधि, तनु चंद्रवंशी, प्रतिक्षा भल्लावी ये सभी कबीरधाम से, संजना साहू शगुन सिंह नाजिया परवीन ये सभी भिलाई इस्पात संयंत्र से, लक्ष्मी चंद्राकर (महासमुंद) मैनेजर हर्षिता साहू (महासमुंद) एवं कोच इसरार अहमद दुर्ग से है।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयनित टीम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ट्रैकसूट प्रदान किया गया। तथा सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को छत्तीसगढ़ संघ के सभी पदाधिकारी द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!