“श्रमिक संघ इंटक ने सेवानिवृत्त एवं पदोन्नत कर्मचारी साथियों का किया सम्मान”
प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)
किरंदुल (प्राईम संदेश) श्रमिक हितों के लिए सदैव ही मुखर होकर कार्य करने वाली श्रम संघ मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा परियोजना अस्पताल में दीर्घ सेवा प्रदान कर सेवानिवृत्त हुई वरिष्ठ नर्स संध्या रानी नाथ का यूनियन की परम्परानुसार अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के करकमलों से शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा 1 जनवरी 2024 को पदोन्नत हुए कर्मचारी साथियों पर समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं देते हुए कलम भेंट की गई। इस अवसर पर वेणुधर, जी रवि, अनुपमा भद्र, ब्रजेश मिश्रा, कामता प्रसाद डेहरिया, सतीश साहू, पी एल साहू, अनिल रात्रे, सन्दीप मित्रा, यूनियन के पदाधिकारी गण, सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियाँ उपस्थित थीं।