Breaking News in Primes

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की हुई संविक्षा

0 155

*विधानसभा निर्वाचन 2023*

 

*जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की हुई संविक्षा*

 

*कुल 48 अभ्यर्थियों के विधि मान्य पाए गए नाम निर्देशन पत्र*

 

जांजगीर-चांपा 31 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 58 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 31 अक्टूबर को की गई, जिसमें 48 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाया गया। जिसमें अकलतरा विधानसभा में 16 अभ्यर्थी, जांजगीर-चांपा में 21 अभ्यर्थी एवं पामगढ़ में 11 अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाया गया।

जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ में 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन की प्रक्रिया के बाद 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा में श्री आनंद प्रकाश मिरी आम आदमी पार्टी, श्रीमती ऋचा जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री विनोद शर्मा बहुजन समाज पार्टी, श्री सौरभ सिंह भारतीय जनता पार्टी, श्री जीवन लाल यादव समाजवादी पार्टी, दशरथ लाल पटेल अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी, श्री भोला शंकर गोड़ हमर राज पार्टी, श्री रोहित कुमार पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, श्री सुनील कुमार किरण जनता कांग्रेस, श्री भागवत प्रसाद केंवट निर्दलीय, श्री महेत्तर गोड़ निर्दलीय, श्री राजेश सिंह ध्रुर्वे निर्दलीय, वर्षा नेताम, श्री शैल कुमार कुर्रे निर्दलीय, श्री त्रिपतीनाथ कैवर्त्य निर्दलीय अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाया गया।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा में श्री नारायण चंदेल भारतीय जनता पार्टी, परमेश्वर प्रसाद साण्डे आम आदमी पार्टी, श्री ब्यास कश्यप इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री रविन्द्र द्विवेदी (गुड्डू महराज) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), श्री राधेश्याम सूर्यवंशी बहुजन समाज पार्टी, श्रीमती ज्योति सिंह नेशनल यूथ पार्टी, श्री नीलम सोनार प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी, श्री बसंत कुमार साहू कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, श्री रामकुमार साहू बलीराजा पार्टी, श्रीमती सावित्री यादव पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), श्री तोपकुमार बंजारे निर्दलीय, श्री बलराम सूर्यवंशी निर्दलीय, श्री बिसाहूलाल सूर्यवंशी निर्दलीय, बीना साहू निर्दलीय, श्री ब्यास कश्यप निर्दलीय, श्री भोलाराम मनहर निर्दलीय, श्री रामेश्वर सूर्यवंशी निर्दलीय, श्री विकास तिवारी निर्दलीय, श्री व्यास नारायण कश्यप निर्दलीय, श्री सुरेन्द्र यादव निर्दलीय, श्री हेमंत टंडन निर्दलीय अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाया गया।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ (अ.जा.) में श्रीमती इन्दु बंजारे बहुजन समाजवादी पार्टी, श्री गोरेलाल बर्मन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), श्री श्याम लाल बंजारे आम आदमी पार्टी, श्रीमती शेषराज हरवंश इंडियन नेशनल कांॅग्रेस, श्री संतोष कुमार लहरे भारतीय जनता पार्टी, आशा ब्रम्हे पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, श्री मयाराम नट असंख्य समाज पार्टी, श्री मुकेश कुमार लहरे समाजवादी पार्टी, श्री सतोष कुमार खुंटे अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, श्री दिनेश बंजारे निर्दलीय, श्री मयाराम बंजारे निर्दलीय अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!