Breaking News in Primes

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न *कार्यक्रम का पाटणकर , पटेल , गुरुव और सोनी ने किया शुभारंभ*

0 0

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

 

*कार्यक्रम का पाटणकर , पटेल , गुरुव और सोनी ने किया शुभारंभ*

 

भैंसदेही ;- शुक्रवार को दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला शुभ मंगलम लॉन में आयोजित होकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा नगर मंडल भैंसदेही एवं मंडल हिडली के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रभारी मधु पाटणकर, ब्रह्मदेव पटेल, विनोद सोनी, सुनील गुरव सहित वरिष्ठजनों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। तिवारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साबले ने आईटी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के बारे में मार्गदर्शन दिया। ठाकुर एवं गायकी ने भाजपा के इतिहास, विकास एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी पाटणकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक एवं रचनात्मक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रभाव को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। लोखंडे ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर , मंडल प्रभारी मनोज,एल्डरमेन सुरेशपाल,जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर ,जनपद सदस्य शोभा मानकर ,मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे, सुनील टेकपुरे, अनिल सिंह ठाकुर , महामंत्री दिनेश कोसे, सतीश मालवीय,रितेश टेकपूरे, हेमराज गडेकर ,वर्ग नियंत्रक बाबूलाल राठौर,पवन लोखंडे, चंचल पंडाग्रे, डॉ. अभिषेक मिसर, आनंद राठौर ,दिनेश पटेल, प्रदीप धुले, रवि वागद्रे, राजू कुंभारे,पंकज वागद्रे,राजेश बसंतपूरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!