Breaking News in Primes

देश में शांति,व अमन चैन कायम रखना मुख्य मेरा मुख्य उद्देश्य:-राजगोपाल सीधी भ्रमण के दौरान ब्यकटरमण सिंह के आकाश नगर ताला स्थित निवास पहुंचे राष्ट्रीय अतिथि दर्जा प्राप्त समाज सुधारक व उद्धारक।

0 4

देश में शांति,व अमन चैन कायम रखना मुख्य मेरा मुख्य उद्देश्य:-राजगोपाल

सीधी भ्रमण के दौरान ब्यकटरमण सिंह के आकाश नगर ताला स्थित निवास पहुंचे राष्ट्रीय अतिथि दर्जा प्राप्त समाज सुधारक व उद्धारक।

*रामेश्वर द्विवेदी मझौली*

जिले के भ्रमण पर निकले राष्ट्रीय अतिथि दर्जा प्राप्त गांधीवादी विचारधारा के समाज सुधारक, उद्धारक व स्वयंसेवी संस्थाओं के संस्थापक जिन्होंने देश भर में लगभग आधा सैकड़ा संस्थाएं संचालित कर देश को हिंसा मुक्त बना शांति वह अमन चैन कायम रखने का उद्देश्य बना रखे हैं केरला निवासी राजगोपाल पुथन वीटल जिले के भ्रमण के दौरा मझौली क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व्यंकटरमण सिंह चंदेल के आकाश नगर ताला स्थिति निवास में अपनी धर्मपत्नी पहुंचे। जिनका स्वागत सम्मान वरिष्ठ समाजसेवी ब्यकटरमण सिंह चंदेल, उनके पुत्र आकाश सिंह चंदेल व पत्नी, बहू के साथ के साथ उपस्थित लोगों ने सरगर्मी के साथ किए। इस दौरान पत्रकारो से चर्चा करते हुए राजगोपाल जी द्वारा कहा गया कि मेरा मुख्य उद्देश्य देश में शांति व अमन चैन कायम रखना है। साथ ही देश को गरीबी, शोषण,भय व नशा मुक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। बताया व देखा जा रहा है कि आज की युवा पीढी नशे के आगोश में समा रही है जिससे समाज में अराजकता का माहौल बढ़ रहा है हिंसा फैल रही है। मेरा मानना है कि यदि समाज नशा व शोषिण मुक्त हो जाता है तो देश से हिंसा का अंत होगा ।ऐसा नहीं है कि सरकारें इस दिशा में काम नहीं कर रही है नशा मुक्ति के लिए सरकार अभियान तक चल रखी है। लेकिन अभी भी खासकर आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्रों व गांव में प्राथमिकता के साथ अभियान चलाने की जरूर है। मेरा मानना है कि यदि समाज नशा व शोषण से मुक्त हो जाता है तो निश्चित ही देश में अहिंसा वशांति का अमन चैन कायम होगा। इन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हम इस वर्ष 54वा समर्पण दिवस मनाने जा रहे हैं 2014 तक हम एवं हमारे संस्थाओं के प्रयास से 600 से अधिक डकैत, दस्यु समर्पण कर चुके हैं जो ना तो मारे गए हैं ना ही जेल में है बल्कि समाज के साथ सुखमय जीवन जी रहे हैं। चंबल घाटी में जहां हमेशा डाकुओं का आतंक रहता था अशांति का माहौल बना रहता था वहां हमने शांति कायम करने में सफलता प्राप्त किया है। तदुपरांत समाज सुधारक, उद्धारक राजगोपाल श्री अपनी धर्मपत्नी जो इसराइल निवासी प्रिंसेस की बेटी कनाडा निवासी है। वेंकट रमन सिंह के परिवार के साथ बैठ दोपहर का भोजन करते हुए शोषित, गरीब,पिछडा व आदिवासियों के उधर के लिए आपस में चर्चा कर विचार विमर्श करते देखे गए। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई सीधी के उपाध्यक्ष रामभूषण तिवारी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मझौली अरविंद सिंह परिहार, युवा पत्रकार रामेश्वर द्विवेदी, समाजसेवी अतुल सिंह गहरवार, दीपक द्विवेदी, विमल तिवारी, राजेंद्र रजक, आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!