सतना सांसद निधि में घोटाला, नोंनगरा पंचायत में 4 लाख की सड़क गायब
मुरूम के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए निर्माण कार्यों में भी घोटाले की आशंका जांच हुई तो लंबी फेरहिस्त
2024 में ग्राम पंचायत नोनगरा में PCC रोड निर्माण हेतु सांसद निधि से 5 लाख की स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई थी।
सतना जिले के नागौद जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नोंनगरा में विकास कार्यों को लेकर बड़ा खुलासा, सांसद निधि से स्वीकृत 4 लाख की सड़क कागजों में बनाकर निकाल ली गई राशि, हैरानी की बात यह है

कि जिस कार्य को ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जाना था, उस निर्माण में नियम विरुद्ध तरिके से उपसरपंच को ही एजेंसी बनाकर उसके व्यक्तिगत खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई, सतना योजना मंडल के ऑपरेटर पर लग रहे मिलीभगत के आरोप, नागौद जनपद पंचायत सीईओ से शिकायत के बाद भी अब तक नही हुई कार्यवाई।