Breaking News in Primes

जांजगीर-नैला: वार्ड 4 में मुक्तिधाम विकास के लिए 30 लाख स्वीकृत, पार्षद अरमान खान की पहल रंग लाई*

0 6

*जांजगीर-नैला: वार्ड 4 में मुक्तिधाम विकास के लिए 30 लाख स्वीकृत, पार्षद अरमान खान की पहल रंग लाई*

 

जांजगीर-नैला। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। लंबे समय से उपेक्षित मुक्तिधाम के विकास के लिए अब 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। यह पहल वार्ड पार्षद अरमान खान के प्रयासों से संभव हो सकी है।

 

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 4 में स्थित मुक्तिधाम की स्थिति काफी समय से खराब थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मूलभूत सुविधाओं के अभाव को देखते हुए पार्षद अरमान खान ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

पार्षद की पहल पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मुक्तिधाम के निर्माण एवं विकास कार्य के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। इस राशि से मुक्तिधाम में शेड निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 

इस स्वीकृति के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। नागरिकों ने पार्षद अरमान खान के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही कार्य शुरू होगा और मुक्तिधाम की व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर हो सकेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!