इंजी वी.पी. सिंह राठौर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के जर्नल संपादक निर्वाचित
प्रदेश भर के इंजीनियर साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भोपाल / नई दिल्ली। दत्त भवन, नई दिल्ली में 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को आयोजित ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स (AIFDE) के निर्वाचन में मध्य प्रदेश को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला। मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के कार्यालय मंत्री इंजी ए.पी. सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जल संसाधन विभाग, मध्य प्रदेश के इंजी वी.पी. सिंह राठौर को फेडरेशन की आधिकारिक जर्नल पत्रिका का संपादक निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इंजी राठौर के निर्वाचन को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भर के इंजीनियर साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से संरक्षक इंजी राजेंद्र सिंह भदौरिया, प्रांताध्यक्ष इंजी रविंद्र सिंह कुशवाह, सेवा निवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रांताध्यक्ष इंजी जे.पी. पटेल, इंजी सुरेश द्विवेदी, इंजी मनोज पाठक, इंजी रमेश सिंह भदौरिया, मनोज शर्मा (महामंत्री), इंजी कुवेर सिंह यादव, इंजी जी.पी. पाठक, इंजी दिलीप गुप्ता, इंजी रश्मि शेंडगे, इंजी जे.एल. अहिरवार, इंजी डी.पी. अहिरवार, इंजी उदय भार्गव, इंजी आर.सी. गुप्ता सहित अनेक इंजीनियरों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।