Breaking News in Primes

लोकायुक्त की कार्रवाई:उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं  

0 4

लोकायुक्त की कार्रवाई:उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं

 

रीवा संभाग लोकायुक्त पुलिस ने नगर परिषद खांड, जिला शहडोल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उपयंत्री सुधा वर्मा को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 

शिकायत का आधार

 

शिकायतकर्ता मेसर्स जे.के. अग्रवाल, निवासी पाण्डेन टोला, रीवा ने 07 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद खांड के खेल मैदान में स्टेयर निर्माण कार्य का अंतिम देयक उपयंत्री सुधा वर्मा द्वारा मूल्यांकन नहीं किया जा रहा है और इसके लिए ₹20,000 रिश्वत की मांग की जा रही है।

 

सत्यापन और ट्रैप

 

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद 09 अप्रैल 2026 को गठित टीम ने सुधा वर्मा को ₹10,000 लेते हुए ट्रैप कर लिया।

 

कानूनी कार्रवाई

 

आरोपी के विरुद्ध धारा 7(क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!