*पी एच ई स्थित संकट मोचक हनुमान मंदिर पर होगा महाप्रसाद कार्यक्रम* 
भैंसदेही / ललित छत्रपाल :- पवन तनय अंजनी लाल हनुमान जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर प्रतिवर्षण अनुसार इस वर्ष भी पूर्णा नगरी भैंसदेही के पी एच ई। स्थित संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में दिनांक 1 अप्रैल 2026 से मानस की पाठशाला में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है दिनांक 2 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को अखंड रामायण समापन हनुमत पूजन हवन के बाद विशाल भंडारे की महाप्रक्षादी वितरित की जावेगी हनुमान मंदिर के अध्यक्ष संतोष बंजारे ने इस संबंध में बताया कि। 1 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे अभिषेक पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हो जावेगा 2 अप्रैल को विधि विधान से समापन तत्पश्चात विशाल भंडारे की प्रसादी वितरित की जावेगी रामायण मंडल के समस्त वरिष्ठ सदस्यों संरक्षक मंडल पदाधिकारी मानस प्रेमियों ने समझ श्रद्धालुओं से रामायण पाठ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है गौरतलब हो कि। 12 महीने प्रति शनिवार इसी मंदिर में रामायण पाठ किया जाता है जिसमें सनातन धर्म की बच्चों और युवाओं को रामायण पढ़ने वाद्य यंत्र सीखना भी आता है समस्त मानस प्रेमियों से निवेदन है श्रद्धालुओं से निवेदन अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का कष्ट करेंगे।