Breaking News in Primes

ट्रेन के टॉयलेट में मिली नवजात: कटनी स्टेशन पर मानवता हुई शर्मसार, पुलिस बनी फरिश्ता

कलयुगी मां की करतूत: S-4 कोच में छोड़ी मासूम बच्ची, मुस्तैदी से बची जान

0 3

ट्रेन के टॉयलेट में मिली नवजात: कटनी स्टेशन पर मानवता हुई शर्मसार, पुलिस बनी फरिश्ता

 

कलयुगी मां की करतूत: S-4 कोच में छोड़ी मासूम बच्ची, मुस्तैदी से बची जान

कटनी। सोमवार सुबह मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रेन के S-4 कोच के टॉयलेट में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। मासूम की हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

इस घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर किसी ने अपनी ही औलाद को इस हाल में छोड़ दिया, वहीं दूसरी ओर पुलिस और यात्रियों की सतर्कता ने एक मासूम की जान बचा ली।

 

पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्ची को छोड़ने वाले तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक मासूमों के साथ ऐसी अमानवीय घटनाएं होती रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!