Breaking News in Primes

छिंदवाड़ा में मौत की रफ्तार: बस-ट्रक भिड़ंत में 10 की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल

राजनीति में गूंजा हादसा: कमलनाथ की 1 करोड़ मुआवजे की मांग, सरकार ने किया 4 लाख देने का ऐलान

0 0

छिंदवाड़ा में मौत की रफ्तार: बस-ट्रक भिड़ंत में 10 की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल

 

राजनीति में गूंजा हादसा: कमलनाथ की 1 करोड़ मुआवजे की मांग, सरकार ने किया 4 लाख देने का ऐलान

 

देखिए पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री के ट्वीट किसने क्या कहा हादसे पर

 

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) — गुरुवार शाम छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित सिमरिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लहसुन से भरे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यात्रियों से भरी बस सीधे उससे टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं।

 

यह बस मोहन यादव की जनसभा में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरी हुई थी। घटना की पुष्टि कलेक्टर ने की है।

 

इस दर्दनाक हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

 

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घटना को “हृदय विदारक” बताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों के मुफ्त इलाज और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

 

भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे मामले की निगरानी की जा रही है, जबकि जबलपुर से डॉक्टरों की टीम भी रवाना कर दी गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!