कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी व अखिलेश यादव की देश भक्ति पर खड़ा किया सवाल
News By- हिमांशु उपाध्याय/नितिन केसरवानी
अखिलेश यादव के PDA को बताया पावर ऑफ डिम्पल अखिलेश..
कौशाम्बी:
गृह जनपद कौशाम्बी पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंझनपुर नगर पालिका के मॉडल पार्क में चार महा पुरुषों…वीरांगना ऊदा देवी पासी, अवंती बाई लोधी, भगवान परशुराम व संत गाडगे की मूर्ति का अनावरण किया…इस दौरान जन सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष 2047 तक विपक्ष की राजनीति ही करेगा….उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस और सपाई जो चिल्ला रहे हैं क्या गैस की कोई किल्लत तो नहीं हैं लेकिन आज जिस तरह से दुनिया में युद्ध चल रहा है और देश सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहा है तो ए लोग दुष्प्रचार करने का काम कर रहे हैं…मै इन्हें देश द्रोही तो नहीं कह सकता हूं लेकिन जिस तरफ से अफवाह फैला रहे है इससे कहीं न कहीं इनके देश भक्ति पर सवाल जरूर खड़ा हो रहा है…वही मीडिया के सवालों पर PDA वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इनका पहले पिछड़ा ,दलित , अल्पसंख्यक था अब लोग इनको पावर ऑफ डिम्पल ,अखिलेश …बताते हुए कहा कि 2047 तक मोदी सरकार रहेगी …विपक्ष चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलता है ।
बाइट.: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य