भारत विकास परिषद धामनोद शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन सामाजिक सेवा और संस्कारों के संवर्धन हेतु नई टीम संकल्पित
लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल
भारत विकास परिषद धामनोद शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन
सामाजिक सेवा और संस्कारों के संवर्धन हेतु नई टीम संकल्पित
धामनोद //
प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रान्त पर्यवेक्षक वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में भारत विकास परिषद शाखा धामनोद की सेवासत्र 2026-27 के लिए निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ ।
सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से अध्यक्ष डॉ मनोज नाहर, सचिव राजू सलूजा, कोषाध्यक्ष राजेश पारीक निर्वाचित घोषित किए गए ।
संगठन के उद्देश्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने तथा समाजसेवा, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना के विस्तार के संकल्प के साथ कार्यकारिणी में संस्कार संयोजक रमेश चंद्र वर्मा, सेवा संयोजक डॉ अजय सिंह चौहान, संपर्क संयोजक द्वारका सराफ, महिला संयोजक आशा भट्ट पर्यावरण संयोजक विजेंद्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी सचिन यादव, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, सह सचिव नरेंद्र भट्ट एवं सह कोषाध्यक्ष का महेश सेन को को दायित्व प्रदान किया गया है। सह कार्यकारिणी बाद में घोषित की जाएगी ।
प्रान्त अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त धारा है, जो संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा ओर समर्पण इन 5 मुलबिंदुओं के साथ स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत के अपने लक्ष्य को लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती है । उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर कार्य करते हुए धामनोद शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया ।
अंत में सभी ने मिलकर संगठन के उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के सतत विस्तार की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।
इस अवसर पर परिषद के अन्य सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की तथा सभी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की