रेलवे रनिंग कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 25% किलोमीटर भत्ता बढ़ा,
NFIR और WCRMS के प्रयास रंग लाए, लंबे समय से लंबित मांग हुई पूरी रेलवे
रेलवे रनिंग कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 25% किलोमीटर भत्ता बढ़ा,
NFIR और WCRMS के प्रयास रंग लाए, लंबे समय से लंबित मांग हुई पूरी
भोपाल। रेलवे रनिंग कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से लंबित 25 प्रतिशत किलोमीटर भत्ता (TA के अनुपात में) बढ़ाने की मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है, जिसे 1 जनवरी 2024 से लागू कर दिया गया है।
WCRMS के जोनल मीडिया कोऑर्डिनेटर रोमेश चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि DC JCM मंच पर NFIR एवं WCRMS के सतत और संघर्षपूर्ण प्रयासों का परिणाम है। कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा कराने में संगठन की दूरदर्शी रणनीति और प्रभावी वार्ता ने अहम भूमिका निभाई।
इस सफलता का श्रेय NFIR के महामंत्री डॉ. एम. राघवैया और संयुक्त महामंत्री व WCRMS के महामंत्री अशोक शर्मा के कुशल नेतृत्व को दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन और मजबूत नेगोसिएशन के चलते वर्षों से अटकी यह मांग अब पूरी हो सकी है।
रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा और आर्थिक मजबूती की दिशा में यह फैसला मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे न केवल कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
WCRMS परिवार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही कर्मचारियों के अधिकारों की गारंटी होता है।
“मजबूत संगठन – सुरक्षित अधिकार”
