जांजगीर-चांपा बड़ी खबर: बीरगहनी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 10 चक्का हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम
जांजगीर-चांपा बड़ी खबर: बीरगहनी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 10 चक्का हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम
जांजगीर-चांपा। जिले के बीरगहनी मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार 10 चक्का हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरहा निवासी रवि केवट पिता शांति केवट, उम्र लगभग 35 वर्ष किसी काम से जा रहे थे, तभी बीरगहनी रोड पर हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांजगीर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाहन के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। वहीं काफी देर तक लगे जाम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले हाइवा वहां को अपने कब्जे में ले लिया है।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।