News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जनपद की सराय अकिल थाना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने राह चलती महिलाओं से गहने लूटने वाले एक शातिर लुटेरे सैफ को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से पुलिस ने लूट के दो मंगलसूत्र और एक चोरी की बाइक बरामद की है घटना के संबंध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सैफ ने सराय अकिल थाना क्षेत्र के जरैनी के पास एक चलती ऑटो से महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था और फरार हो गया था इसके अलावा पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने करारी थाना इलाके में भी एक महिला के साथ लूटपाट की थी पकड़ा गया आरोपी सैफ मूल रूप से प्रयागराज जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र का निवासी है। वह बाइक पर सवार होकर सूने रास्तों और ऑटो में बैठी महिलाओं को अपना निशाना बनाता था मुखबिर की सूचना पर सराय अकिल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में उसके साथ और कौन कौन शामिल हैं।