राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में नेतृत्व कर लौटी शिविरार्थी का हुआ भव्य स्वागत
भैंसदेही /ललित छत्रपाल :- बीते 08 मार्च से 14 मार्च तक राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन चित्रकूट, जिला सतना में अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय रीवा के संगठन व्यवस्था द्वारा किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के 07 विश्वविद्यालयों से 625 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से 08 जिलों द्वारा सहभागिता की गई, जिसमें हरदा से 07 स्वयंसेवक शामिल हुए।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा से राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक एवं बीएससी बायो द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता गायकवाड़ द्वारा राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में नेतृत्व कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया गया।
राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता कर लौटी शिविरार्थी का राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक लेदाराम, उमेश, सुमित, गौरव, पंकज, रुद्र, आनंद, संतोष, साधना, रवीना, तनीषा, आदि द्वारा रेलवे स्टेशन पर पुष्पमाला पहनाकर बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इसी के साथ प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश सिंह परस्ते, प्रशासनिक अधिकारी व्ही के विछोतिया रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुमित शर्मा एवं राजेश कुमार गौर द्वारा शिविर से लौटी शिविरार्थी से उसके अनुभव साझा किए गए एवं प्रशस्ति चिन्ह से सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।