Breaking News in Primes

मेरठ में फर्जी IAS बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार

दरोगा से झगड़ा पड़ा भारी, लाठियों की मार के बाद खुला राज

0 5

मेरठ में फर्जी IAS बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार

 

दरोगा से झगड़ा पड़ा भारी, लाठियों की मार के बाद खुला राज

 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में खुद को IAS अधिकारी बताकर मोहल्ले में रौब झाड़ने वाले एक युवक का भंडाफोड़ हो गया। आरोपी की पहचान राहुल कौशिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के बाहर IAS अधिकारी की फर्जी नेम प्लेट लगाकर लोगों पर धौंस जमाता था और अक्सर शराब के नशे में मोहल्ले वालों के साथ अभद्र व्यवहार करता था।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फर्जी नेम प्लेट और खुद को IAS अधिकारी बताने की वजह से कोई भी उससे उलझने की हिम्मत नहीं करता था। इसी बीच हाल ही में उसी मोहल्ले में एक दरोगा किराए पर रहने आए। किसी बात को लेकर राहुल कौशिक का उनसे भी विवाद हो गया।

 

दरोगा को उसके व्यवहार और व्यक्तित्व पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और उसने अपना सच कबूल कर लिया।

 

पूछताछ में राहुल कौशिक ने बताया कि वह दिल्ली में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर पर काम करता था और उनके कुत्ते को नहलाने का काम करता था। उसने मोहल्ले में रौब जमाने के लिए अपने घर के बाहर फर्जी IAS की नेम प्लेट लगा रखी थी, जबकि वह किसी भी प्रशासनिक सेवा से जुड़ा नहीं है।

 

मेरठ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपी ने फर्जी IAS बनकर किसी और तरह की ठगी या फर्जीवाड़ा तो नहीं किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!