Breaking News in Primes

गुमशुदा बालक की पताशाजी हेतु आमजन से सहयोग की अपील।

0 0

लोकेशन

सरगुजा कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुद्दीन अंसारी हेडलाइन

 

गुमशुदा बालक की पताशाजी हेतु आमजन से सहयोग की अपील।

एंकर

 

कोरिया जिले के बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाला थाना पटना में दर्ज अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एक बालक के गुम होने संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध किया है।गुमशुदा बालक का विवरण इस प्रकार है नाम आर्यन गुप्ता

पिता का नाम – रूपचंद गुप्ता

उम्र लगभग 13 वर्ष निवासी – ग्राम छिंनदिया, नकटा पारा, थाना पटना, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) दिनांक 27.02.2026 को दोपहर लगभग 03:00 बजे उक्त बालक अपने घर से स्कूली बैग लेकर बिना बताए कहीं चला गया, था जो अब तक वापस नहीं आया है। परिजनों एवं पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है, किन्तु अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।अतः आम जन से विनम्र अपील है कि यदि उक्त बालक किसी को कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो कृपया तुरंत निम्न स्थानों पर सूचि करने का कष्ट करें—थाना पटना, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)

पुलिस कंट्रोल रूम बैकुंठपुर

चाइल्ड हेल्पलाइन कोरिया (1098)

आपकी एक छोटी-सी सूचना से एक परिवार को उनका बच्चा मिल सकता है प्राइम टीवी न्यूज़ के लिए स्टेट हेड अजीमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!