मझौली के कुल देवी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ संपन्न, भंडारा आज।
सीधी/मझौली
नगर क्षेत्र मझौली वार्ड क्रमांक 11 निवासी गहवार परिवार इंद्रबली सिंह एवं उनके परिवार जनों द्वारा कल 9 मार्च को मां मडफहा आदिशक्ति पीठ प्रांगण में विराजमान दक्षिण मुखी संकट मोचन बजरंगबली की प्रथम वर्षगांठ एवं चिन्मय आश्रम(समिति)के 75 वी वर्षगांठ के पावन अवसर पर मझौली क्षेत्र की सभी जाति समुदाय वर्ग के कुल देवी मंदिर मां मडफहा आदिशक्ति पीठ प्रांगण में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ चिन्मय आश्रम से पहुंचे संतो द्वारा विधि विधान पूर्वक बृहद रूप से हवन- पूजन संपन्न कराया गया जहां गहरवार परिवार के अतिरिक्त भारी संख्या में क्षेत्रीय भक्त जनों द्वारा हवन- पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किये। प्रसाद वितरण उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। भंडारे का आयोजन आज 10 मार्च को संपन्न कराया जा रहा है आयोजक गणों द्वारा क्षेत्रीय जनों से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
बताते चलें कि मझौली नगर परिषद क्षेत्र के बीचो-बीच क्षेत्रीय कुलदेवी मंदिर मां मडफहा आदिशक्ति पीठ के नाम से विख्यात मंदिर जहां शिव भोलेनाथ अद्भुत मंदिर एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी सुशोभित मंदिर में विराजमान है साथ ही मातारानी नवो रूपों में अलग-अलग मंदिरों में वरदायनी के रूप में विराजमान है। इस मंदिर में सभी जाति समुदाय व वर्ग के लोग मन्नत मानते हैं मन्नत पूर्ण होने पर भक्ति भाव से मन्नत अनुसार आस्था के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मन्नत की पूर्ति करते हैं। इसी उपलक्ष्य में वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रावली सिंह गहरवार एवं उनके परिवार जनों द्वारा सुंदरकांड,व हनुमान चालीसा पाठ के साथ विधि विधान पूर्वक बृहद रूप से हवन पूजन संपन्न कराया जाकर प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर आयोजक परिवार के साथ क्षेत्रीय जनों ने हवन- पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किये।