Breaking News in Primes

नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नई नियुक्तियां घोषित

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर 26 नगर अध्यक्ष बनाए गए

0 9

नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नई नियुक्तियां घोषित

 

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर 26 नगर अध्यक्ष बनाए गए

 

भोपाल।के निर्देश और अनुमोदन के बाद द्वारा विभिन्न जिलों में नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इस संबंध में संगठन प्रभारी महामंत्री द्वारा आदेश जारी किया गया।

 

जारी आदेश के अनुसार भिंड ग्रामीण, छतरपुर, सिंगरौली, शहडोल और नर्मदापुरम जिलों के अंतर्गत कुल 26 नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भिंड ग्रामीण जिले में गालनपुर से सौहबत खान, गोहद से मुन्नालाल भटेले और मौ से सोनपाल यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

 

छतरपुर जिले में नौगांव से कुलदीप यादव, महाराजपुर से निर्पत चौरसिया, हरपालपुर से नीरज सिंह, गढ़ीमलहरा से उमाशंकर चौरसिया, लवकुशनगर से गोविन्द सोनी, राजनगर से नफीस राईन, खजुराहो से दीपांशु सोनी, बारीगढ़ से रोहित वर्मा, चंदला से सागर चक्रवर्ती, गटई से गौरव नामदेव, विजावर से सौरभ भटनागर, बड़ामलहरा से परसादी अहिरवार, बक्सवाहा से लेखराम पटेल तथा घुवारा से पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

 

इसी तरह सिंगरौली के चितरंगी नगर पंचायत में अरुण कुमार धर द्विवेदी, शहडोल में प्रभात पाण्डेय, जयसिंहनगर में अजय जायसवाल, ब्यौहारी में हरिसिंह बरगाही, खांड में राजेन्द्र सोनी, धनपुरी में मोहम्मद साबिर, बुढ़ार में हर्ष पाठक और बकहो में जवाहर राव को नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं नर्मदापुरम जिले के माखन नगर में रत्नेश बड़गूजर को नगर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जारी आदेश में उम्मीद जताई गई है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप कार्य करते हुए नगर स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

देखिए लिस्ट जारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!