Breaking News in Primes

पेट्रोल-डीज़ल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार

Bharat Petroleum Corporation Limited ने कहा—आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें

0 1

पेट्रोल-डीज़ल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार

 

Bharat Petroleum Corporation Limited ने कहा—आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें

 

देश के कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर तेल कंपनी Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) ने स्थिति स्पष्ट की है। कंपनी ने बताया कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य रूप से काम कर रही है।

 

BPCL के अनुसार सभी डिपो और पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं तथा ग्राहकों को बिना किसी रुकावट के पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति की जा रही है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं।

 

कंपनी ने देशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। साथ ही सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। BPCL ने भरोसा दिलाया है कि देशभर में ईंधन की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!