Nss camp day 7 राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन
Nss camp day 7 राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन

घोड़ाडोंगरी / शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम पिपरी कान्हावडी तहसील घोड़ाडोंगरी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रमाण पत्र वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उत्साह और गरिमापूर्ण समापन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री रामजी लाल उइके, ग्राम सरपंच श्री नरेंद्र उइके, शासकीय प्राथमिक शाला प्राचार्य श्रीमती सरयाम, महाविद्यालय जनभागीदारी सदस्य श्री खंडेलवाल , शासकीय प्राथमिक शाला के अध्यापक श्री सलाम,ग्रामवासी पिपरी, महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व दलनायक जतिन प्रजापति , अखलेश सराठे, पूर्व छात्र श्री आयुष कहार उपस्थित रहे। जिनके द्वारा स्वयं सेवकों को मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं युग पुरूष विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत एवं प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, नाटक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। मुख्य अतिथि श्री रामजीलाल उइके ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा व अनुशासन की सराहना करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर होने और राजनीति में भागीदारी को प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ साहेब राव झरबडे ने स्वयं सेवकों को कैम्प के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के लिये बधाई दी। और ग्रामवासियों को शिविर में सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम अधिकारी (पुरुष इकाई) प्रो राकेश सिसोदिया ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई प्रभारी डॉ यासमीन जिया द्वारा छात्र छात्राओं को शिविर की आदर्श दिनचर्या को आत्मसात करने को कहा अंत मे मुख्य अतिथि,प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा समस्त शिविर के स्वयं सेवक स्वयं सेविकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अजाब खातरकर द्वारा एवं आभार प्रदर्शन श्री मोहित भोपते द्वारा व्यक्त किया।
अंत में कैम्प फायर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रो हेमंत निरापुरे, प्रो सुरभि उइके, डॉ ओम प्रकाश बोरकर,डॉ अजय कुमार चौबे, डॉ देवकृष्ण मगरदे, डॉ पाटणकर, डॉ राजेश आर्य, डॉ दामोदर झारे,श्री रत्नेश जैन,श्री आशीष कज़ोड़े,श्री सौरभ ,श्री प्रकाश झरबडे, श्रीमती भूमिका भांपते, श्रीमती शोभा मगरदे सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं स्वयं सेवक स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे।