Breaking News in Primes

राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ( RJA ) का अधिवेशन एवं निर्वाचन सम्पन्न…

0 5

राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ( RJA ) का अधिवेशन एवं निर्वाचन सम्पन्न…

 

भोपाल/आज 28 फरवरी शनिवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर होटल देव में राठौर जर्नलिस्ट संगठन का अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में वरिष्ठ पत्रकार मनीष राठौर जीरापुर को राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीपी सिंह राठौर भोपाल को राष्ट्रीय सचिव और धर्मेंद्र राठौर हरदा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

 

कार्यक्रम का पूरा विवरण…

 

निर्वाचन एवं अधिवेशन की प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी वरिष्ठ समाजसेवी श्रीपाल राठौर जी और पर्यवेक्षक वरिष्ठ समाजसेवी चिंतामन राठौर जी ने संपन्न कराई। इन्होंने संगठन के तीन पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन निर्विरोध कराया। निर्वाचन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आए मनीष राठौर जीरापुर, राष्ट्रीय सचिव वीपी सिंह राठौर और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर के नाम के प्रस्ताव पर चुनाव अधिकारी श्रीपाल राठौर ने निर्विरोध प्रक्रिया के तहत समर्थन मांगा। कार्यक्रम में आए सभी सदस्यों ने प्रस्ताव के समर्थन पर ताली बजाकर सहमति प्रदान की। निर्वाचन में चुने गए तीनों पदाधिकारी का चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक ने स्वागत किया।

 

संगठन के कार्यों का विवरण…

 

राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के विगत 3 साल का काम का विवरण सचिन वीपी सिंह राठौर ने अधिवेशन के दौरान रखा। उन्होंने संगठन के द्वारा किए गए सभी कार्यों को बताया।

 

सबसे पहले भोपाल में कार्यक्रम आयोजित कर समाज के राष्ट्रीय, प्रांतीय और जिला स्तर संगठन के पदाधिकारी समेत समाज के वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर समाज के एकजुट के मिशन पर काम किया। कार्यक्रम के बाद भी संगठन ने निरंतर समाज की एकजुट को लेकर काम किया।

 

समाज के विकास के साथ पर्यावरण की दिशा में काम करने के लिए भोपाल के हथाईखेड़ा परिसर में वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ पौधारोपण किया। आज ये पौधे वृक्ष बनकर सामाजिक विकास का प्रतीक बन चुके है।

 

राजनीति में समाज की भागीदारी को लेकर देवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के राजनीतिक से जुड़े समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद संगठन ने कांग्रेस और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी से मिलकर समाज की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा और विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मांग की।

 

समाज में शिक्षा की जागरूकता को लेकर इंदौर में कार्यक्रम कर मेरिट लिस्ट में आए छात्रों को समाज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवियों से सम्मानित कराया। साथ ही इस मौके पर बच्चों के आगामी भविष्य को लेकर करियर गाइड डिजिटल प्लेटफार्म को भी सोशल मीडिया पर लांच किया। इस प्लेटफार्म पर अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े समाज के लोगों के नंबर दिए गए। ताकि इनसे संपर्क कर बच्चे अपने करियर को दिशा दे सके।

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी को एक करने के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म पर पत्राचार कर पूरी कोशिश की गई और समय–समय पर महत्वपूर्ण योगदान भी निभाया। आज इसके परिणाम समाज के सामने है।

 

प्रांतीय सभा को भी एक करने और चुनाव करने को लेकर भी तमाम स्तर पर पत्राचार कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

ग्वालियर में हमारे साथी पत्रकार की हादसे में दुखद मौत के बाद संगठन की सक्रियता से आर्थिक मदद पहुंचाने में भूमिका निभाई। सक्रिय भूमिका के कारण पत्रकार साथी की पत्नी को नौकरी भी मिली।

 

गंजबासौदा में वीर दुर्गादास की प्रतिमा को स्थापित करने में भी सक्रिय भूमिका निभाई जा रही।

 

सामाजिक हित में किया जा रहे कामों को लेकर संबंधित संस्थानों पर उठ रहे सवालों के निराकरण के लिए पत्राचार किया गए। और उन सवालों के जवाब हासिल कर समाधान की पूरी कोशिश की गई।

 

ग्वालियर निवासी जीतू राठौर के ट्रेन हादसे के दौरान पैर काटने पर RJA की मुहिम पर समाज बंधुओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही RJA के पदाधिकारियों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

 

हरदा नेमावर में समाज के राजेश, उनकी पत्नी और बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में प्रशासनिक प्रेशर बनाकर आर्थिक मदद दिलवाई।

हरदा निवासी दिव्यांश पिता कमलेश के साथ हुई बिजली दुर्घटना पर भी प्रशासनिक प्रेशर बनाकर आर्थिक मदद दिलवाई। समाज को भी आर्थिक मदद करने के लिए प्रेरित किया।

 

आय व्यय के लेखा जोखा का विवरण…

 

कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर हरदा का कार्यक्रम से पहले दुर्घटना में घायल होने की करण उनकी अनुपस्थित में सचिव वीपी सिंह राठौर ने आए व्यय का लेखा-जोखा को अधिवेशन में पेश किया।

 

विगत 3 वर्षों में सदस्यता शुल्क और बैंक द्वारा दिया गया ब्याज से आय 66982 रुपए है।

 

आज तक हमारा व्यय केवल स्टेशनरी पर किए गए खर्च के अनुसार 8532 रुपए हैं।

 

वर्तमान में संगठन के बैंक खाते में 58450 रुपए है

 

संगठन के द्वारा किसी भी तरीके का नगद लेनदेन नहीं किया गए। सभी व्यय का लेनदेन ऑनलाइन और चेक के जरिए किया गया।

 

इंदौर, देवास, भोपाल में संगठन के किए गए सकारात्मक कार्यक्रमों का खर्च स्थानीय समाजसेवियों के द्वारा ही उठाया गया। इन सभी समाजसेवी का RJA हमेशा आभारी रहेगा।

 

सभी सदस्य और पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका में तमाम तरीके के खर्च व्यक्तिगत तौर पर ही बहन करते हैं।

 

आय व्यय के लेखा जोखा को अधिवेशन में आए सदस्यों के द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया।

 

प्रस्ताव पारित…

 

सचिव वीपी सिंह राठौर के द्वारा अधिवेशन में प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव है कि संगठन में निर्वाचित पदाधिकारी केवल पत्रकार और मीडिया से संबंधित व्यक्ति ही हो सकेंगे। गैर पत्रकार निर्वाचन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगा।

 

इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति के साथ ध्वनि मत से पास किया गया।

 

वीपी सिंह राठौर, राष्ट्रीय सचिव

राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (RJA)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!