शिकरा मे जारी है श्रीमद भागवत कथा, विशाल भंडारा 1 मार्च को।
सीधी/मझौली
जिले से 30 किलोमीटर दूर ग्राम शिकरा हनुमान मंदिर मे 22 फरवरी से श्रीमद भागवत महापुराण कथा का कार्यक्रम चल रहा है कथावाचक पंडित चंद्रप्रताप मिश्रा (शेर )के द्वारा सुबह 8 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक हर दिन कथा का वाचन किया जा रहा है जहाँ हर दिन अलग -अलग कथाओ का पावन प्रसंग सुनाया जा रहा है आज शुक्रवार 27 फरवरी को उद्धव प्रसंग एवं रुक्मिणी विवाह कल 28 को सुदामा चरित्र, नवयुजेश्वर संवाद एवं कथा का विश्राम होगा ।रविवार 1 मार्च को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा यह आयोजन शिकरा गांव के ग्रामवासियों द्वारा किया गया है के बी सिंह ने लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुंचकर कथा का श्रवण करने एवं 1 मार्च को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गयी है।