Breaking News in Primes

परसिली रिसोर्ट पहुंचे महामहिम राज्यपाल हुआ आत्मीय स्वागत। कल 26फरवरी को जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में निभाएंगे सहभागिता।

0 1

परसिली रिसोर्ट पहुंचे महामहिम राज्यपाल हुआ आत्मीय स्वागत।

 

कल 26फरवरी को जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में निभाएंगे सहभागिता।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

*संभागीय ब्यूरो रीवा*

 

मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल के सीधी जिले के परसिली आगमन पर एमपीटी परसिली रिसोर्ट में स्थानीय जनप्रतिनिधियों , प्रशासनिक अधिकारियों एवं रिसोर्ट प्रबंधक व कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, वनमण्डलाधिकारी प्रीति अहिरवार तथा उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व राजेश कन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक शैला नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जहां पर राज्यपाल ने अधिकारियों से विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार कल 26 फरवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे ग्राम परसिली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात वे ग्राम चमराडोल पहुंचकर हितग्राही ओम प्रकाश बैगा एवं उनके परिजनों से गृह भेंट करेंगे।कार्यक्रम उपरांत दोपहर 1.00 बजे राज्यपाल रीवा के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!