Breaking News in Primes

एक युवक को जान से मारने की नीयत से डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही* * *मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* * *गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार कर्ष (20 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

0 5

*एक युवक को जान से मारने की नीयत से डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

 

* *मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 

* *गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार कर्ष (20 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

 

जांजगीर-चांपा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 109, 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

*मामले का विवरण* इस प्रकार है कि घटना दिनांक 15.02.2026 को आहत विशू सारथी मेला देखने ग्राम कटौद पहुंचा था। आरोपी मौके पर पहुंचा और रंजिश को लेकर आहत विशू सारथी से गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से विशू सारथी के ऊपर डीजल डाल दिया तथा माचिस जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया।

 

*आग लगते ही विशू सारथी* बुरी तरह झुलस गया और दर्द से चिल्लाते हुए अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल विशू सारथी को परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

*मामले की गंभीरता* को देखते हुए थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ के दौरान मेमोरेन्डम कथन लिया गया, जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!