मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल दिवसीय प्रवास पर आएंगे सीधी। 26 फरवरी को परसिली ग्राम पंचायत में संपन्न होगा संवाद कार्यक्रम।
मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल दिवसीय प्रवास पर आएंगे सीधी।
26 फरवरी को परसिली ग्राम पंचायत में संपन्न होगा संवाद कार्यक्रम।
सीधी/मझौली
मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आगमन 25 फरवरी को सीधी जिले के मझौली उपखंड में हो रहा है जहां दो दिवसी 25 एवं 26 फरवरी को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। गुप्त जानकारी जिला सत्कार अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 25 फरवरी 2026 को शाम 5.15 बजे हेलीपैड परसिली, सीधी पहुंचेंगे। आगमन के पश्चात वे परसिली रिसॉर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दिन उनका समय आरक्षित रहेगा तथा परसिली रिसॉर्ट में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 26 फरवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे ग्राम परसिली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम उपरांत वे ग्राम चमराडोल पहुंचकर हितग्राही ओम प्रकाश बैगा एवं उनके परिजनों से गृह भेंट करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.00 बजे राज्यपाल परसिली हेलीपैड से डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
*तैयारी में जुटा जिला एवं खण्ड प्रशासन*
महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल की आगमन तैयारी को लेकर जिला एवं खंड प्रशासन का पूरा अमला लगा हुआ है। जहां तैयारी व्यवस्था को लेकर उपखंडी अधिकारी मझौली आरती त्रिपाठी के साथ तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह व पूरा राजस्व अमला कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था में लगे देखे गए। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, व मझौली थाना प्रभारी उप निरीक्षक विशाल शर्मा पुलिस बल के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की निगरानी में लगे हुए हैं।