राष्ट्रीय कार्यकारिणी में योगी विजेंद्र नाथ बने राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, समाज में हर्ष की लहर
इंदौर। भारत की प्राचीन नाथ परंपरा एवं नाथ संप्रदाय से जुड़े एक महत्वपूर्ण निर्णय में अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम भारद्वाज ने योगी विजेंद्र नाथ जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री पद पर मनोनीत किया।
इस मनोनयन के पश्चात समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए योगी विजेंद्र नाथ जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सक्रियता एवं समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा नाथ समाज की गौरवशाली परंपरा को देशभर में और सशक्त रूप से स्थापित किया जा सकेगा।
इस अवसर को नाथ समाज के लिए गर्व एवं सम्मान का क्षण बताया गया।