Breaking News in Primes

मंत्री विजयवर्गीय के विवादित बयान का विरोध, कांग्रेस ने चौराहे पर किया प्रदर्शन पुतला फूंका*

0 56

लोकेशन धामनोद

 

 

*मंत्री विजयवर्गीय के विवादित बयान का विरोध, कांग्रेस ने चौराहे पर किया प्रदर्शन पुतला फूंका*

 

धामनोद | स्थानिक कांग्रेसियों ने महेश्वर चौराहे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा बोले गए शब्दों से नाराजगी जता कर विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री कैलाश विजयवर्गी का पुतला फूंका प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने बताया कि भोपाल में विधानसभा सदन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयगर्वीय से इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 35 मौतों पर सवाल किया। जिसका मंत्री विजयवर्गीय ने गैर जिम्मेदार तरीके से नेता प्रतिपक्ष सिंघार को कहा कि औकात में रहो। मौजूद कांग्रेस जनों ने बताया कि ऐसे शब्द बोलना एक मंत्री को शोभा नहीं देते बताया कि ये अपशब्द केवल उमंग सिंघार का अपमान नहीं है, यह मप्र की करोडों जनता का अपमान है मौजूद कांग्रेसियों ने यह भी बताया कि इंदौर में हुए हादसे के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के मंत्री लोगों की पीड़ा नहीं समझ पा रहे हैं और गलत बयान दे रहे हैं ऐसे मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए वहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!