Breaking News in Primes

झिरनिया तहसील में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती*

0 1

*झिरन्या। खरगोन*

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

*झिरनिया तहसील में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती*

झिरनिया तहसील में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होकर महान योद्धा एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान और धर्मरक्षा का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से हिंदू समाज की एकता, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित झिरनिया शिक्षाखंड अधिकारी प्रभात परमार्थी,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सामाजिक समरसता प्रमुख राजू जाधव वीएचपी के प्रखंड मंत्री, लोकेंद्र पवार,एचपी के प्रखंड गौरक्षा प्रमुख काशीराम सिसोदिया, राष्ट्रीय स्वयंसेव के संदीप जी राठौर मोहन कानूनगो कन्या स्कूल के सर श्रीवास्तव,पंडित सुशांत शर्मा शिव नायक, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनीसंगठन के इंदौर संभाग उपाध्यक्ष माधव जी नायक, राष्ट्रीय हिन्दू वाहीनी संघठन के झिरण्या तहसील उपाध्यक्ष शंकर बघेल, पंकज राठौर, आदि उपस्थित रहें

*झिरन्या से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!