संकल्प से समाधान अभियान का शुभारंभ मझौली में कल से।
सीधी/मझौली
सरकार द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान का शुभारंभ मझौली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करमाई में कल 18 फरवरी से किया जा रहा है जो
अलग-अलग दिनों चारों सेक्टरों में संपन्न होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली द्वारा मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग व कार्यालय कलेक्टर सीधी के द्वारा जारी पत्रों का हवाला देते हुए निर्देशो के परिपालन में जनपद पंचायत मझौली में सेक्टर बाई शिविर आयोजित करने के लिए जिला नोडल अधिकारी व शिविर प्रभारी नियुक्त कर शिविर आयोजन के लिए पत्र जारी किए हैं। कल 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार को करमाई में शिविर आयोजित की जा रही है जिसमें ग्राम पंचायत करमाई,बोदारी टोला,चमराडोल, खमचौरा,देवरी, धनौली,नेबूहा,नौढिया,परशिली, पांड, पोड़ी सामिल की गई है। यह शिविर गिजवार सेक्टर में 20फरवरी,दादर में 24 फरवरी,ताला में 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी।