Breaking News in Primes

शिव भोलेनाथ व बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा पर विशाल भंडारा आयोजित। 

0 2

शिव भोलेनाथ व बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा पर विशाल भंडारा आयोजित।

 

सीधी/मझौली

 

नगर क्षेत्र मझौली वार्ड क्रमांक 3 निवासी गहरवार परिवार अंकुश-अंकुर पितृ-मातृ स्वर्गीय संतोष–आभा सिंह द्वारा गृह निवास प्रांगण में पिता स्वर्गीय संतोष सिंह गहरवार की इच्छा पूर्ति को लेकर शुषोभित मन्दिर निर्माण कराया जाकर शिव भोलेनाथ व बीर बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा उपरांत विगत 12 फरवरी 2026 को विशाल भंडारा आयोजित किया गया जहां जिले भर से भारी संख्या में प्रतिष्ठितजन एवं लोग पहुंच भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

 

बताते चलें कि स्वर्गीय संतोष सिंह गहरवार ब्लॉक कांग्रेस के कर्मष्ठ नेता माने जाते थे।जो राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए थे।ए अपने पिता सूर्य किरण सिंह के बाद राजनीतिक रियासत संभारते हुए दो पंचवर्षीय तक सरपंच की भूमिका निभाते हुए धर्मपत्नी स्वर्गीय आभा सिंह को मझौली जनपद सदस्य तक का सफर करने में सफल रहे। जिनकी असामयिक मृत्यु विगत दो वर्ष पूर्व हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई थी। पुत्री एवं पुत्रों की शादी विवाह उपरांत उन्होंने मंदिर निर्माण कराया जाकर शिव भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा कराए जाने की इच्छा जाहिर की थी जिनकी इच्छापूर्ति के लिए उनके सुपुत्र अंकिश, अंकुर द्वारा सुशोभित विशाल मंदिर निर्माण कराया जाकर बड़ी धूमधाम से शिव भोलेनाथ एवं संकट मोचन बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जहां जिले भर के कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता व अन्य पार्टी के भी लोग पहुंच प्रेम पूर्वक भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!