Breaking News in Primes

ध्वनि प्रदूषण पर किरन्दुल पुलिस सख्त, कस्टम सायलेंसर वाली 5 बुलेट्स पर 25 हजार का चालान”

0 14

“ध्वनि प्रदूषण पर किरन्दुल पुलिस सख्त, कस्टम सायलेंसर वाली 5 बुलेट्स पर 25 हजार का चालान”

किरन्दुल: किरन्दुल शहर में तेज आवाज वाले कस्टमाईज्ड सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना किरन्दुल पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 5 बुलेट वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 5–5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई में कुल 25,000 रुपये की चालान वसूली की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव व स्टाफ द्वारा यह सघन चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान युवाओं द्वारा कस्टमाईज्ड सायलेंसर लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करते पाए गए 5 बुलेट वाहन क्रमांक CG-18-L-1808, CG-04-LP-7261, CG-12-M-9531, CG-19-BD-0663, CG-18-J-8975 के चालकों के विरुद्ध धारा 182(क)4 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर ही सभी वाहनों से कस्टमाईज्ड सायलेंसर निकलवाए तथा दोबारा ऐसे सायलेंसर न लगाने की सख्त हिदायत दी। किरन्दुल पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है, साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!