Breaking News in Primes

गुरुकुल विद्यालय में “परीक्षा पर चर्चा” अभियान का शुभारंभ कल से* 

0 74

लोकेशन धामनोद

 

*गुरुकुल विद्यालय में “परीक्षा पर चर्चा” अभियान का शुभारंभ कल से*

 

धामनोद।

गुरुकुल विद्यालय में विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से भरने के उद्देश्य से “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन कल से किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र को सही तरीके से हल करने, समय प्रबंधन, उत्तर लिखने की विधि तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कई बार विद्यार्थी परीक्षा से पहले अनावश्यक घबराहट और तनाव का शिकार हो जाते हैं, जिसे आम भाषा में “एग्जाम फीवर” कहा जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम में बच्चों को यह सिखाया जाएगा कि वे शांत मन से प्रश्नपत्र पढ़ें, पहले आसान प्रश्नों को हल करें और धीरे-धीरे कठिन प्रश्नों की ओर बढ़ें।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों को बताएंगे कि परीक्षा के समय आत्मविश्वास कैसे बनाए रखें, गलतियों से कैसे बचें और अपनी तैयारी को सही ढंग से प्रस्तुत करें। बच्चों को यह भी समझाया जाएगा कि घबराने से नहीं बल्कि धैर्य और अभ्यास से सफलता मिलती है।

गुरुकुल विद्यालय का यह प्रयास विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। विद्यालय प्रबंधन को विश्वास है कि “परीक्षा पर चर्चा” से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बिना डर के अपने ज्ञान का सही मूल्यांकन कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!