Breaking News in Primes

संभागायुक्त श्री तिवारी ने घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण*

0 224

*संभागायुक्त श्री तिवारी ने घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण*

 

भैंसदेही / ललित छत्रपाल :- संभागायुक्त नर्मदापुरम श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने सोमवार को जिले की विधानसभा घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत प्रचलित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

संभागायुक्त श्री तिवारी ने सर्वप्रथम घोड़ाडोंगरी विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक शाला भौरा पहुंचकर लॉजिकल डिस्टर्बेंसी, अनमैप्ड मतदाताओं तथा प्ररूप 6, 7 एवं 8 के आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ से चर्चा कर आवश्यक प्रविष्टियों के संबंध में जानकारी ली तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, घोड़ाडोंगरी को निर्देशित किया कि विधानसभा क्षेत्र में चिन्हित लॉजिकल डिस्टर्बेंसी वाले मतदाताओं को नोटिस, नोटिस तामिली एवं सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।

 

इसके पश्चात संभागायुक्त भैंसदेही विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, भैंसदेही को निर्देश दिए कि लॉजिकल डिस्टर्बेंसी वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करते समय पावती, समूह फोटो, उपस्थिति (अटेंडेंस) सहित सभी आवश्यक कार्यवाहियां साथ ही पूर्ण की जाएं, ताकि मतदाताओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने नोटिस की कार्यवाही में गति लाने तथा अनमैप्ड मतदाताओं के प्रकरणों का निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूक्ष्म परीक्षण कर निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, घोड़ाडोंगरी श्री प्रपंज आर., निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, भैंसदेही श्री अजीत मरावी, सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!