लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: बकस्वाहा नगर परिषद में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़
आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले ₹30 हजार लेते सीएमओ व इंजीनियर गिरफ्तार
लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: बकस्वाहा नगर परिषद में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़
आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले ₹30 हजार लेते सीएमओ व इंजीनियर गिरफ्तार
छतरपुर।छतरपुर जिले की बकस्वाहा नगर परिषद में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोकायुक्त सागर की टीम ने शुक्रवार दोपहर नगर परिषद कार्यालय में पदस्थ महिला मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) और एक इंजीनियर को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
बताया गया है कि दोनों अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले एक हितग्राही से रिश्वत की मांग की जा रही थी। लंबे समय से परेशान हितग्राही ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त कार्यालय में की थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई की और जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।
लोकायुक्त द्वारा आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।