Breaking News in Primes

श्रमिक संघ इंटके ने नववर्ष मिलन समारोह आयोजित कर अपने सदस्यों को बांटा वार्षिक उपहार”

0 327

“श्रमिक संघ इंटके ने नववर्ष मिलन समारोह आयोजित कर अपने सदस्यों को बांटा वार्षिक उपहार”
किरंदुल: एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत मजदूरों के हित के लिए गठित श्रमिक संघ मेटल माईन वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा प्रतिवर्ष अपने सदस्यों को वार्षिक उपहार का वितरण किया जाता रहा है, इसी तारतम्य में इस वर्ष 2 जनवरी 2026 को मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के सचिव ए के सिंह एवं अध्यक्ष विनोद कश्यप के करकमलों से श्रमिक संघ इंटक के सभी सदस्यों में वार्षिक उपहार का वितरण किया गया। जिसमें एनएमडीसी परियोजना में कार्यरत मजदूर व ठेका श्रमिक को मिलाकर लगभग 900 सदस्यों में इस उपहार का वितरण किया गया। साथ ही इंटक के सभी सदस्यों, परियोजना के अधिकारियों एवं नगर के सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर भव्य मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें एनएमडीसी परियोजना के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण, किशन आहूजा (मुख्य महाप्रबंधक वर्क), के पी सिंह (मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन), बी सेल्वाकुमार (महाप्रबंधक सर्विसेज), के एल नागवेणी ( उपमहाप्रबंधक मा/स) एस के कोचर (महाप्रबंधक खनन), एम सुब्रमण्यम (मुख्य महाप्रबंधक सयंत्र), परियोजना अस्पताल के सीएमओ एम वी लाल, किरंदुल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम सोनी, सचिव राज प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय सोनी, सह सचिव शेखर दत्ता, मोहित धवन, कोषाध्यक्ष विशाल जैन, एसटीएससी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बी एल तारम, बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना, सचिव अरुण शर्मा तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!