Breaking News in Primes

ऑल इंडिया डांस कंपटीशन में नित्य धारा डांस इंस्टीट्यूट का दबदबा, किरंदुल के नन्हे कलाकारों ने रचा इतिहास”

0 125

“ऑल इंडिया डांस कंपटीशन में नित्य धारा डांस इंस्टीट्यूट का दबदबा, किरंदुल के नन्हे कलाकारों ने रचा इतिहास”

किरंदुल: विशाखापट्टनम में दिनांक 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया डांस कंपटीशन ‘सागर समागम’ में किरंदुल स्थित नित्य धारा डांस इंस्टीट्यूट के होनहार बच्चों ने अपनी अद्भुत नृत्य प्रतिभा से निर्णायकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले संस्थान के 21 बच्चों ने भरतनाट्यम सहित विभिन्न नृत्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने वाले प्रतिभागियों में देवस्मिता बिस्वास, यामी भगत, मुग्धा, आर. कृतिका, टिशा देवांगन, निष्ठा दास, सुदीक्षा, भव्या घोष, समृद्धि मंडा, डी. याशिता एवं हर्षिता शामिल रहीं। वहीं बॉलीवुड डांस श्रेणी में आर. कृतिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।ड्यूएट (ड्यूड) डांस श्रेणी में सुदीक्षा एवं भव्या घोष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर भी नित्य धारा का परचम लहराया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में तनीषा बिंजड़े, अदिति जेना, आशिता, नारायणी वर्मा, अद्विका, सृष्टि एवं भार्गवी शामिल रहीं। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में भी नित्य धारा डांस इंस्टीट्यूट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सामूहिक कला क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इस मंच मे प्रतिभागी आर. कृतिका को उनकी असाधारण प्रस्तुति के लिए “आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस ऑफ द डे” सम्मान से नवाज़ा गया। बच्चों की निरंतर उत्कृष्टता और कलात्मक अनुशासन से प्रभावित होकर आयोजक समिति ने नित्य धारा डांस इंस्टीट्यूट को “ऑल ओवर बेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी” प्रदान की। वहीं संस्थान के मार्गदर्शक एवं गुरु नेपाल मल्लिक को नृत्य कला में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु “सोमेंद्र आचार्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नगरवासियों, अभिभावकों एवं कला प्रेमियों ने सभी प्रतिभागी बच्चों और गुरुजनों को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!