Breaking News in Primes

बीरेंद्र ने मारी बाजी 184 मतों से हुए विजयी, रिटर्निंग ऑफिसरव सहायक रिटर्निग ऑफिसर द्वारा प्रदान किया प्रमाण पत्र। 

0 419

बीरेंद्र ने मारी बाजी 184 मतों से हुए विजयी, रिटर्निंग ऑफिसरव सहायक रिटर्निग ऑफिसर द्वारा प्रदान किया प्रमाण पत्र।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

छुही सरपंच के मृत्यु उपरांत 29 दिसंबर को संपन्न हुए उपचुनाव के मतदान की मतगणना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच तहसील कार्यालय मझौली में आज 2 जनवरी 2026 को सुबह 8 से जारी की गई थी जिसका परिणाम समय 9:30 तक घोषित किया गया है जिसमें वीरेंद्र प्रसाद पनिका 184 मत से विजय घोषित हुए हैं।

जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नायब तहसीलदार मझौली वेदवती सिंह द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।इस दौरान पंचायत समन्वयक रोशन लाल गुप्ता, प्राचार्य ताला अमरदीप सिंह,नेबूहा शिवकुमार नामदेव, शिक्षक खडौरा राजेंद्र तिवारी, बाबू बीईओ कार्यालय विश्वधर द्विवेदी, के साथ तहसील कार्यालय की अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कुल तीन पोलिंग बूथ में मतदान संपन्न हुआ था जहां कुल 2151 मतो में से 1273 मत पड़े थे जिसमें से वीरेंद्र प्रसाद पनिका को 520 , प्रेमनाथ पनिका को 336, नरेंद्र कुमार सिंह को 303 मत प्राप्त हुए हैं वहीं 114 मत नोटा में पड़े हैं। इस तरह 184 मत से वीरेंद्र प्रसाद पनिका विजय घोषित हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!