नए वर्ष पर कुलदेवी मंदिर में आयोजित हुआ विशाल भंडारा।

सीधी/ मझौली
नगर क्षेत्र मझौली वार्ड क्रमांक 3 के नया बांध गहरवार परिवार द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गत वर्ष 2025 के गवन व न्यूतन वर्ष 2026 के आगमन पर 31 दिसंबर दिन बुधवार को क्षेत्र के कुलदेवी मंदिर मां मडफहा आदिशक्ति पीठ के परिसर में
अखंड मानस पाठ आयोजित किया जाकर विशाल भंडारा संपन्न कराया गया। जहां हजारों की संख्या में पहुंच क्षेत्रीय लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किये।
बताते चलें कि गहरवार परिवार में आज 1 जनवरी को बालक प्रबल प्रताप सिंह बाबू पिता बिपुल सिंह का जन्म हुआ था। जिसका जन्मदिन विगत कई वर्षों से अखंड मानस पाठ आयोजित कर मनाया जाता रहा इसी कड़ी में इस वर्ष भी पुराने वर्ष 2025 के जाने व नए वर्ष 2026 के आगमन तथा बालक के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अखंड मानस पाठ आयोजित कर विशाल भंडारा संपन्न कराया गया जहां जात- परिवार ,नात- रिश्तेदारों के साथ क्षेत्र के सभी जाति धर्म के महिला पुरुष लोग हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किये। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह दुअरा आपने कई समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ पहुंच प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण किये।