अन्नपूर्णा संस्था द्वारा साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की रात की मानव सेवा
देखिए video खुले आसमान के नीचे सोने वाले जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कंबल एवं मिठाई वितरण
अन्नपूर्णा संस्था द्वारा साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की रात की मानव सेवा
देखिए video खुले आसमान के नीचे सोने वाले जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कंबल एवं मिठाई वितरण
धामनोद । साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की रात्रि लोग नव वर्ष के आगमन को जश्न मनाते है । परन्तु नगर की एक मात्र संस्था मां अन्नपूर्णा रोगी संस्था इस दिन को अलग ही रूप से मानती है । संस्था इस दिन को धामनोद नगर एवं क्षेत्र के भामाशाह दानदाताओं के अनन्य सहयोग से गरीबों, निराश्रितों, जरूरत मंदों की सेवा कर मानती है । मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था धामनोद द्वारा समीपस्थ ग्राम बिखरोन के विवेकानंद विद्या निकेतन परिसर में जाकर, खुले आसमान के नीचे रह रहे जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल ओढ़ाए गये ।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब धामनोद के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष दीपेश सिंह चौहान एवं समाजसेवी व्यवसाई अनिल खजांची रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक प्रधान ने की ।
मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति को प्रमुखता देते हुए वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा से नव वर्ष मनाने का संदेश दिया ।
वहीं संस्था अध्यक्ष दीपक प्रधान ने संस्था के नियमित गतिविधियों प्रतिदिन नगर के समस्त अस्पतालों में भोजन वितरण, प्रतिमाह नेत्र शिविर प्रतिवर्ष निशुल्क घुटने एवं कूल्हा प्रत्यारोपण आपरेशन एवं अन्य कई स्वास्थ्य शिविरों एवं गतिविधियों की जानकारी दी एवं आमजन से उनका लाभ लेने का आग्रह किया।
आयोजन में अतिथियों द्वारा उपस्थित लोगों को नशा न करने का संकल्प भी दिलाया गया एवं छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी एवं स्कूल में भेजने के लिए मार्गदर्शन दिया गया ।निशुल्क कंबल वितरण के साथ मिष्ठान वितरण भी किया गया ।
इस अवसर पर पत्रकार विकास शर्मा, शिव कुमार वास्केल, हर्षवर्धन बर्वे, संस्था सेवादार प्रभु स्वामी, विक्की तोमर एवं अन्य कई स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
संस्था उपाध्यक्ष विजय नामदेव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आभार प्रदर्शन किया ।