Breaking News in Primes

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज के तत्वावधान झिरन्या तहसील में संत सेवालाल चौक पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विशाल जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया।*

0 127

*झिरन्या। खरगोन*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

***विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज के तत्वावधान झिरन्या तहसील में

संत सेवालाल चौक पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विशाल जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया।*

 

इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध स्वरूप बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के पुतले को जूतों की माला पहनाकर नगर में प्रतीकात्मक रूप से घुमाया गया। कार्यकर्ताओं ने नारों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया। रैली में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता पारंपरिक वेश-भूषा एवं गणवेश में उपस्थित रहे।

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को फांसी पर लटकाए जाने तथा निर्दोष हिंदुओं को जिंदा जलाने जैसी अमानवीय घटनाओं के विरोध में नगर की सड़कों पर गगनभेदी नारों के साथ जनआक्रोश व्यक्त किया गया। रैली का समापन पुतला दहन के साथ किया गया। इसके माध्यम से बांग्लादेश सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों को विश्व हिंदू समाज किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। यदि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर इस प्रकार के अत्याचार जारी रहते हैं, तो विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीकों से विश्व स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सामाजिक समरसता प्रमुख राजू जाधव ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म हजारों वर्षों से निरंतर चला आ रहा है और हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों को इतिहास कभी क्षमा नहीं करता। सवा सौ करोड़ हिंदुओं की आस्था सनातन धर्म से जुड़ी है, और जो कोई उसे आघात पहुंचाने का प्रयास करेगा, उसे उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पूर्व विधायक धूल सिंह डावर ने कहा—

“हिंदू एक थे, एक हैं और एक रहेंगे, तभी नेक रहेंगे।”

 

पूर्व सरपंच रमेश ने धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि जो लोग किसी दबाव या प्रलोभन में अपना धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, उन्हें पुनः अपने मूल सनातन हिंदू धर्म में लौटना चाहिए।

 

अनुसूचित जनजाति जिला उपाध्यक्ष आदरणीय सुंदर बारसे ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हैं, जो सवा सौ करोड़ हिंदुओं के आराध्य हैं। अयोध्या के साथ-साथ मथुरा और काशी भी सनातन आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।

 

जिला प्रतिनिधि जिंदर सिंह बडोले ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म को मानने वाला व्यक्ति सदैव सनातनी बनकर ही रहेगा।

कार्यक्रम का आभार अनुसूचित जनजाति जिला महामंत्री संजय मौरे जी ने व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड मंत्री लोकेंद्र पंवार ने किया। इस अवसर पर प्रखंड सह-मंत्री अजय ग्वाले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष आशीष राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी रवि जायसवाल, अमर वासले, पत्रकार गब्बर सिंह चौहान, ग्राम धामखेड़ा से विजय पटेल, नांदिया टोपली से पटेल , विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख कैलाश बडोले, चिरिया ग्राम मंत्री भारत सिसोदिया, बादल जाधव सहित नरवर, दामखेड़ा, नांदिया टोपली, चिरिया, कटझीरा, राजपुरा, पुतला एवं आसपास के ग्रामों से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के समस्त दायित्ववान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

वरिष्ठ समाजसेवी शोभाराम सेनानी ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों का कड़ा विरोध करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस विषय में हस्तक्षेप की मांग की तथा बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

 

*झिरन्या से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!