Breaking News in Primes

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा, कार्य में लापरवाही बरतने एवं बैठक में उपस्थित न होने पर कई अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

0 10

News By-नितिन केसरवानी

फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को शीघ्रता से करायें पूर्ण, जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को करायें लाभान्वित

प्रयागराज: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की अत्यंत धीमी प्रगति एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की अच्छी मानीटरिंग न होने एवं बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के उपस्थित न होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिया है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की सामूहिक विवाह योजना में खराब प्रगति एवं छात्रवृत्ति योजना में समय से कार्यवाही न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की फाइल पर समय से कार्यवाही न किए जाने पर जीएम डीआईसी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जल जीवन मिशन में खराब प्रगति पाये जाने पर अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने एसटीपी के प्रोजेक्ट के निर्माण की धीमी प्रगति पर परियोजना प्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण ईकाई को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। महाप्रबंधक दुग्ध पराग के बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने जिन विभागों के माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग है, ऐसे विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को खराब रैकिंग होने का स्पष्टीकरण एवं रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी प्रत्येक सप्ताह पत्रावली के माध्यम से समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण किया जाये तथा जिन परियोजनाओं में समय के विस्तार की आवश्यकता है, उनका उचित कारण देते हुए समयसीमा का विस्तार कराये जाने एवं ऐसी परियोजनाओं जिसमें अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, उसके लिए डिमांड भेजे जाने और ऐसी परियोजनाओं जिन्हें पूर्ण नहीं कराया जा सकता है, उन्हें डैशबोर्ड से हटाये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं की सत्यापन हेतु बनायी गयी टीम में से जिन अधिकारियों ने सत्यापन रिपोर्ट अभी तक प्रस्तुत नहीं की है, ऐसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम सूर्यघर योजना में खराब प्रगति एवं सी रैकिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए है। उन्होंने पीओ नेडा को पीएम सूर्यघर योजना व क्लीन एनर्जी का वेण्डरों के माध्यम से कैम्प लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार व जागरूक कराये जाने एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित किए जाने एवं उनसे समन्वय करते हुए ज्यादा से ज्यादा सोलर कनेक्शन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति (कक्षा-9 एवं 10), अनुसूचित जाति दशमोत्तर एवं पूर्वदशम, जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना से सम्बंधित खराब रैकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षण संस्थाओं के साथ बैठक कर रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है।

उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों को अपूर्ण आवासों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रत्येक के प्रगति की रिपोर्ट प्रेषित करने एवं उन्हें कार्य प्रगति में तेजी लाते हुए पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में खराब प्रगति एवं सीएम डैशबोर्ड पर सी रैकिंग होने पर जिला विकास अधिकारी को खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा अभियान चलाकर एवं ग्राम सचिवों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी निराश्रित गौवंश सड़कों पर टहलते हुए न मिले। उन्होंने सभी निराश्रित गौवंशों को गौसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित किए जाने के लिए कहा है।

बैठक में जिलाधिकारी ने योजनाओं में निम्न श्रेणी का प्रदर्शन होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाते हुए अगले माह उन्हें ए श्रेणी में लाये, अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने फीडिंग के कार्य में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री रविशंकर द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संतोष कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!