Breaking News in Primes

कांग्रेसियों का भाजपा कार्यालय घेराव मार्च, समदा चौराहे पर पुलिस ने रोका,  कार्यकर्ता गिरफ्तार

0 20

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मंझनपुर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में गुरुवार को संगठनात्मक बैठक के बाद माहौल पूरी तरह राजनीतिक गरमाहट से भर गया। बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय एवं प्रदेश सचिव व जिला संयोजक राजेश साहनी की उपस्थिति में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के उपरांत कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा पार्टी कार्यालय के घेराव के लिए मार्च शुरू कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार चोर है जैसे नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में आगे बढ़ रहे थे, लेकिन भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया। समदा चौराहे पर सदर एसडीएम एसपी वर्मा और सदर सीओ शिवांक सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात कर बीच सड़क पर रस्सी लगाकर कांग्रेसियों को रोक दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेसियों ने वहीं जमकर नारेबाजी की। कुछ दूरी तक आगे बढ़ने के प्रयास पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान भी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है जैसे नारे लगाते रहे। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में आम लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की लगातार हत्या कर रही है और चुनावों में वोट चोरी जैसे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। इन्हीं मुद्दों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!