Breaking News in Primes

मुख्य विकास अधिकारी  की अध्यक्षता में किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में किसान दिवस का आयोजन

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने किसानों से कहा कि तकनीकी खेती अपनाएं व जैविक खेती करें। खेत तालाब योजना का लाभ उठाकर तालाब की खुदाई कराकर उसमें मत्स्य पालन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकतें हैं। के.बी.के. से प्रशिक्षण प्राप्त कर मशरूम की खेती भी करने की अपील की। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से जानकारी प्राप्त की कि यदि कोई किसान भाई कुछ अलग नवाचार या कोई तकनीकी खेती कर रहे हैं, तो उससे सभी किसान भाइयों को जागरूक करें।
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डा. अजय कुमार ने गेहॅू में पहली सिंचाई व उसमें उर्वरक के उपयोग के बारे में विस्तार से किसान भाइयों को जानकारी दी। इफ्को के कर्मचारी अंकित कुमार द्वारा नैनो यूरिया व डी0ए0पी0 एवं दानेदार यूरिया तथा दानेदार डी0ए0पी0 के प्रयोग व गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप कृषि निदेषक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने कृषक भाइयों को गौशालाओं से गोबर की खाद निःशुल्क लेकर अपने खेतों में प्रयोग करने, सोलर पम्प योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से किसान भाइयों को जानकारी दी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!